अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के बीच व्हाइट हाउस में कल रात हुई मुलाकात के बाद अमेरिका और फिलीपींस के बीच एक व्यापार समझौता हुआ। श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका और फिलीपींस ने एक व्यापार समझौता किया है, जिसके तहत फिलीपींस अमेरिका के साथ अपने बाजार खोलेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते के तहत, फिलीपींस 19 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करेगा। श्री मार्कोस ने कहा कि उनके द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण रिश्ते के रूप में विकसित हुए हैं।
