दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के एक जंगली इलाके में कल एक क्षेत्रीय यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बाडेन-वुर्टेमबर्ग राज्य के रीडलिंगन शहर के पास जब यह दुर्घटना हुई, तब ट्रेन में लगभग 100 यात्री सवार थे। जर्मन मीडिया के अनुसार, भूस्खलन के कारण यह दुर्घटना हुई होगी, क्योंकि उस क्षेत्र में भयंकर तूफ़ान आया था। यात्री ट्रेन सिग्मारिंजेन शहर से उल्म शहर जा रही थी, जब वह एक जंगली इलाके में पटरी से उतर गई।
