पनामा के उप विदेश मंत्री कार्लोस आर्टुरो होयोस और सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र के मामलों पर उपयोगी चर्चा की। भारत ने पनामा को अगस्त 2025 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक सफल अध्यक्षता के लिए भी शुभकामनाएँ दीं। पनामा के उप विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय वार्ता को फलदायी बताया। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में, श्री होयोस ने कहा कि चर्चा में दोनों देशों के आपसी हित के मुद्दे शामिल थे।
