फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति के बीच आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता होगी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत से द्विपक्षीय साझेदारी और भी मज़बूत होगी।
