दंतेवाड़ा, 8 अगस्त। जिले के किरन्दुल मण्डल में भाजपा के हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा एवं विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर आज शुक्रवार काे कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का उत्सव है । भाजपा के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव तक हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा को सफलतापूर्वक आयोजित करे । कार्यशाला में प्रमुख रूप से दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अट्टामी,जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ओजस्वी मण्डावी, पायल गुप्ता, रूबी शैलेन्द्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।
