भारतीय नौसेना इस महीने की 26 तारीख को विशाखापत्तनम में एक साथ दो उन्नत अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों – आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस हिमगिरि – का जलावतरण करेगी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह पहली बार होगा जब दो भारतीय शिपयार्डों के दो प्रमुख सतही लड़ाकू पोतों का एक साथ जलावतरण किया जाएगा।
प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट्स का दूसरा जहाज, INS उदयगिरि, मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) द्वारा निर्मित किया गया है, जबकि हिमगिरि, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा निर्मित P17A जहाजों में से पहला है। भारतीय नौसेना के लिए एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में, उदयगिरि नौसेना के युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा डिज़ाइन किया गया 100वाँ जहाज है। मंत्रालय ने आगे कहा कि यह आयोजन भारत के त्वरित नौसेना आधुनिकीकरण और विभिन्न शिपयार्डों से परिष्कृत युद्धपोतों का निर्माण करने की उसकी क्षमता को दर्शाता है।
