प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस महीने की 29 से 30 तारीख तक जापान की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की जापान की आठवीं यात्रा होगी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ पहली शिखर बैठक होगी। यात्रा के दौरान, दोनों प्रधानमंत्री भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे, जिसमें रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार शामिल हैं। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन की यात्रा करेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी के शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है।
