प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 29 तारीख से जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएँगे। श्री मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 से 30 अगस्त तक जापान की यात्रा करेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की आठवीं जापान यात्रा होगी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ उनकी पहली शिखर बैठक होगी।
श्री मोदी की यात्रा के दौरान, दोनों प्रधानमंत्री भारत और जापान के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से अगले महीने की 1 तारीख तक तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे।
शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी के कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है। 2022-23 के दौरान, भारत एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता करेगा।
