रायपुर, 27 अगस्त । छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) बनाए गए हैं, इसकी अधिसूचना बुधवार को गृह मंत्रालय के अवर सचिव चंदन कुमार ने जारी की है।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत अधिकारियों में पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा का नाम शामिल है।
