जर्मन विदेश मंत्री जोहान डेविड वाडेफुल अपनी दो दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा के तहत बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम के बाद कल रात नई दिल्ली पहुँचे। अपनी यात्रा के दौरान, श्री वाडेफुल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच बहुआयामी और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करेगी, क्योंकि हम इसके 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
