केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल नई दिल्ली में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस मुलाकात में व्यापार एवं निवेश, वित्तीय प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा और कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री की यह यात्रा, जो भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है, साझेदारी को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
