चुनाव आयोग आज 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालयों के मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करेगा। कार्यशाला का उद्देश्य इस बात पर ज़ोर देना है कि भारत में चुनाव संविधान के अनुसार होते हैं और समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से कानूनी, तथ्यात्मक और नियम-आधारित जानकारी के संप्रेषण के महत्व को रेखांकित करना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
एक बयान में, चुनाव निकाय ने कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं के संबंध में जनता को गुमराह करने के लिए गलत सूचनाओं में हाल ही में हुई वृद्धि के मद्देनजर, कार्यशाला का उद्देश्य तथ्य-आधारित प्रतिक्रियाओं के साथ भ्रामक सूचनाओं का मुकाबला करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीईओ के कार्यालयों के संचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।
