भारत ने नेपाल में माननीय सुशीला कार्की के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली को उम्मीद है कि इससे शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। मंत्रालय ने आगे कहा कि एक निकट पड़ोसी, एक लोकतांत्रिक देश और दीर्घकालिक विकास साझेदार के रूप में, भारत दोनों देशों के लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।
