प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
