भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
आज आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी वर्षा का अनुमान है।
मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल के गंगा तट, लक्षद्वीप और तेलंगाना में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान जताया है।
इस बीच, पश्चिम-मध्य से सटे उत्तर-पश्चिम अरब सागर, मन्नार की खाड़ी और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र में 35-45 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।
