दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट आज IRCTC होटल घोटाला मामले में आरोप तय करेगी या नहीं, इसका फैसला सुनाएगी। अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों को सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सीबीआई ने इस मामले में 14 लोगों को आरोपी बनाया है और IRCTC होटलों के टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सीबीआई ने 2017 में दो IRCTC होटल रखरखाव ठेकों के आवंटन में भ्रष्टाचार और साजिश का आरोप लगाते हुए यह मामला शुरू किया था।
