बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत नामांकन से संबंधित प्रमुख प्रावधान अगले महीने की पहली तारीख से लागू होंगे। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये प्रावधान जमाकर्ताओं को अपनी पसंद के अनुसार नामांकन करने की सुविधा प्रदान करेंगे, जिससे ग्राहक अधिकतम चार व्यक्तियों को नामांकित कर सकेंगे और जमाकर्ताओं तथा उनके द्वारा नामित व्यक्तियों के लिए दावा निपटान को सरल बनाया जा सकेगा। इस अधिनियम का उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र में शासन मानकों को सुदृढ़ करना, बैंकों द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक को रिपोर्टिंग में एकरूपता सुनिश्चित करना, जमाकर्ताओं की संख्या बढ़ाना और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लेखा परीक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।
