जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें राजपीपला में बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय, वामन वृक्ष वाटिका, ई-बस चार्जिंग डिपो और 25 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इसके अलावा, श्री मोदी भारत के शाही साम्राज्यों के संग्रहालय, खेल परिसर, शूलपाणेश्वर घाट के पास जेटी विकास और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर ट्रैवलेटर्स सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इस वर्ष की परेड का मुख्य आकर्षण बीएसएफ का मार्चिंग दस्ता होगा, जिसमें रामपुर हाउंड्स और मुधोल हाउंड्स जैसे विशेष रूप से भारतीय नस्ल के कुत्ते शामिल होंगे। श्री मोदी ‘आरंभ 7.0’ के समापन पर 100वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।
