उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सरदार पटेल के अटूट दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता ने एक विविध राष्ट्र को एक लोकतांत्रिक गणराज्य में एकीकृत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में पटेल का अमूल्य नेतृत्व प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरदार पटेल की देशभक्ति, अनुशासन और दृढ़ निश्चय की विरासत आज भी भारत की प्रगति और लचीलेपन का मार्गदर्शन करती है। आइए, हम एकता और अखंडता के उनके आदर्शों को बनाए रखने के लिए पुनः प्रतिबद्ध हों।
