भारतीय मौसम विभाग ने आज केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।
इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे तक क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 407 दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) का चरण III लागू कर दिया है।
