नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वाले अमर कटारिया के पिता जगदीश कटारिया से बुधवार को श्रीनिवासपुरी स्थित उनके घर पर मुलाकात की और पार्टी की तरफ से शोक संवेदना प्रकट की।
सचदेवा ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली पुलिस की साकारात्मक प्रारम्भिक जांच के बाद एनआईए अब दिल्ली विस्फोट की जांच कर रही है। सरकार इस धमाके के मास्टर माइडों को भी बेनकाब कर हर सूरत में सजा देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली विस्फोट देश को आतंकवाद की चुनौती है और वे इस धमाके में मृत एवं घायल हर व्यक्ति को देश की ओर से सलाम करते हैं, क्योंकि वह देश के दुश्मनों के हमले में मृत या घायल हुए हैं।
