सॉफ्ट और स्पंजी खमन ढोकला घर पर बनाने का आसान तरीका
गुजराती पसंदीदा व्यंजन खमन ढोकला अपने हल्के और मुलायम स्वाद के लिए मशहूर है। इसे ब्रेकफास्ट या स्नैक में आसानी से परोसा जा सकता है। इस रेसिपी से घर पर भी बाजार जैसा सॉफ्ट और फूला-फूला ढोकला बनाया जा सकता है।
सामग्री:
- चना दाल – 1 कप, बेसन – 1 टेबलस्पून ,अदरक-हरी मिर्च पेस्ट – 1 टीस्पून ,चीनी –4टीस्पून, बेकिंग सोडा – 1/2 टीस्पून ,राई – 1 टीस्पून ,तिल – 1 टीस्पून ,हींग – 1 चुटकी ,करी पत्ता – 1 टेबलस्पून ,हरी मिर्च – 3-4 लंबी कटी ,हरा धनिया – 2 टेबलस्पून ,नींबू रस – 1 टीस्पून ,तेल – जरूरत अनुसार ,नमक – स्वाद अनुसार
विधि:
- चना दाल को 2 घंटे पानी में भिगोएं। फिर पानी निथारकर दरदरा पीस लें।
- पेस्ट में बेसन, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, चीनी, नमक और नींबू का रस मिलाएं।
- बैटर में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं और 6-7 घंटे किसी गर्म जगह पर रखें।
- थाली में तेल लगाकर बैटर डालें। स्टीमर में 15 मिनट तक स्टीम करें।
- ढोकला निकालकर चौकोर काट लें।
- नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें। राई, तिल, करी पत्ता, हींग और हरी मिर्च भूनकर ढोकले पर तड़का डालें।
आपका मुलायम, फूला-फूला और स्वादिष्ट खमन ढोकला तैयार है। इसे हरी चटनी या चाय के साथ परोसें।
