12 दिसंबर ।
भारत और लाइबेरिया ने साझा गुणवत्ता मानकों को मजबूत करने और नियामक समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औषध संहिता पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता लाइबेरिया में भारत के राजदूत मनोज बिहारी वर्मा और लाइबेरिया की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. लुईस एम. कपोटो की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मंत्रालय ने बताया कि इस एमओयू से दोनों देशों के बीच दवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा और लोगों को सुरक्षित, प्रभावी और किफायती दवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
