18 दिसंबर । आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 100 से अधिक सदस्य देशों के लगभग 25 स्वास्थ्य मंत्री पारंपरिक चिकित्सा पर आयोजित दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे।
पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक प्रचार में भारत की अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सचिव ने कहा कि भारत ने साझेदार देशों को पारंपरिक चिकित्सा के लिए नियामक ढांचे विकसित करने में अपनी विशेषज्ञता प्रदान की है, साथ ही क्षमता निर्माण, शिक्षा और अनुसंधान में भी सहयोग दिया है।
उन्होंने यह भी बताया कि शिखर सम्मेलन के अंतर्गत लगभग 16 देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें हो रही हैं। श्री कोटेचा ने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान तंजानिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
