रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में राज्य में दवाइयों की आपूर्ति, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी परिस्थिति में अतिआवश्यक दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए और उनकी समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां समय पर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
दवा आपूर्ति प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए मंत्री ने अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, स्टॉक और एक्सपायरी से जुड़ी जानकारी हेतु लाइव ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता तथा मांग-आपूर्ति के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।
को कहा गया।
