राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित अमृत उद्यान आज से जनता के लिए खुल गया है और 31 मार्च तक खुला रहेगा। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उद्यान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा, अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे होगा। रखरखाव के लिए उद्यान सोमवार को और होली के अवसर पर 4 मार्च को बंद रहेगा
अमृत उद्यान में सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर या ऑफलाइन बुकिंग राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 के बाहर स्थित सेल्फ-सर्विस कियोस्क के माध्यम से की जा सकती है। आगंतुकों की सुविधा के लिए, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हर 30 मिनट पर शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। शटल बसों को ‘अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा’ बैनर के माध्यम से पहचाना जा सकता है।
उद्यान के अंदर आगंतुकों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स, हैंडबैग, पानी की बोतलें, बच्चों के दूध की बोतलें और छाते ले जाने की अनुमति है। इन वस्तुओं के अलावा कोई अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है।
