भारत ने मेलबर्न के रोविल स्थित ऑस्ट्रेलियाई भारतीय समुदाय केंद्र में अज्ञात लोगों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ और उसे हटाए जाने की कड़ी निंदा की है। घटना के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ यह मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने उनसे लापता प्रतिमा को बरामद करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है
