रायपुर, 28 फ़रवरी। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होने और मौसम साफ होने के बाद अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होगी। जिससे गर्मी का असर तेज होगा। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर-दुर्ग और राजनांदगांव में तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है जहाँ तापमान 37°C-39°C के पार तक जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मार्च महीने के शुरू होने से पहले ही गर्मी का असर दिख रहा है। पिछले 6 दिनों में पारे में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35°C राजनांदगांव जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। 15 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा मापा गया।
मौसम विभाग के मुताबिक सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बलरामपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, कोरबा, सूरजपुर, कोरिया समेत 15 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 5 मार्च तक मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
