राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक कला रूपों के कलाकारों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी कलाकृतियों का अवलोकन किया। कावी, निर्मल, माता नी पछेड़ी और गोंड जैसी विभिन्न कला विधाओं में कार्यरत तेरह कलाकार राष्ट्रपति भवन के आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंस कार्यक्रम के तहत वहां रह रहे हैं।
आर्टिस्ट-इन-रेजिडेंस प्रोग्राम भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का उत्सव है और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवंत कला परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि करता है।
