चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज अमेरिकी प्रशांत वायु सेना के कमांडर जनरल केविन बी श्नाइडर से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते रणनीतिक तालमेल की पुष्टि की। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा उससे परे शांति और स्थिरता को बनाए रखने के साझा संकल्प पर बल दिया गया।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय सैन्य सहयोग के दायरे, जटिलता और आवृत्ति को विस्तारित और कार्यान्वित करने का स्पष्ट इरादा व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी को आधुनिक शक्ति का एक निर्णायक कारक माना और साझेदारी में बेहतर तालमेल, क्षमता और रणनीतिक दूरदर्शिता के साथ निरंतर विकास हो रहा है।
