बिलासपुर, 25 अप्रैल । छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। मस्तूरी के जोंधरा चौक के पास स्थित आरा मिल के पीछे बंद मकान में बीती देर रात लगी आग ने आसपास के नाै घरों को चपेट में ले लिया। घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है ।
जानकारी के अनुसार, आरा मिल के पीछे बसे घरों में देर रात आग लग गई। घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि घरों से लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई ली।
बताया जा रहा है कि कच्ची और लकड़ी की छतों के माध्यम से आग तेजी से फैली। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत, अफरा-तफरी का माहौल है। सूचना के बाद मस्तूरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं प्रशासन नुकसान के आकलन कर रहा है।
