दिल्ली की रफ्तार भरी जिंदगी के बीच जब नजर लाल किला पर पड़ती है, तो उसकी भव्यता मन को ठहरने पर मजबूर कर देती है। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित यह ऐतिहासिक किला मुगल सम्राट शाहजहां की स्थापत्य दृष्टि और कला प्रेम का शानदार उदाहरण है। इसकी ऊंची दीवारें, सुंदर मेहराबें, गुंबद और जालीदार छज्जे उस दौर की बेहतरीन कारीगरी को आज भी जीवंत रखते हैं।
साल 2007 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देकर इसकी वैश्विक महत्ता को मान्यता दी। यह किला केवल एक ऐतिहासिक स्मारक नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक भी है।
आजादी के बाद से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री यहीं से राष्ट्र को संबोधित करते हैं, जो इसकी राष्ट्रीय भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बना देता है। इतिहास के अनुसार, इस भव्य किले की नींव 29 अप्रैल 1639 को रखी गई थी। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज है, जिसने आने वाले समय में दिल्ली और पूरे देश की पहचान को एक नई दिशा दी।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1661 – चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।
1813 – अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1848 – सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
1903 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल हाईकोर्ट में लीगल प्रेक्टिस शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की ।
1930 – ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन सेवा की शुरूआत।
1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेना अध्यक्ष लड़ाई में मारे गये हैं।
1991 – बांग्लादेश के चटगांव में आए चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1993 – पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
1997 – रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
1999 – बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2006 – पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
2007 – आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
2008 – ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
2008 – तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2010 – भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। पहले पोत ‘आईएनएस शिवालिक’ को नौसेना में शामिल किया।
2010 – भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
2011 – लंदन के ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार विलियम और केट मिड्लटन का विवाह हुआ।
2020 – हिंदी सिने जगत के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का कैंसर से निधन।
2020 – कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर गई।
जन्म
1547 – भामाशाह – मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।
1848 – राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार
1919 – अल्ला रक्खा खां, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक
1936 – ज़ुबिन मेहता – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
1936 – ज़ुबिन मेहता – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
1938 – ई. अहमद -एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं।
1946- अजीत जोगी- छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री।
1965 – दीपिका चिखालिया – रामानन्द सागर के सीरियल ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री हैं।
1983 – लावू श्री कृष्णा देवरायालू – वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
निधन
1547 – भामाशाह – मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।
1920 – महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
1958 – गोपबन्धु चौधरी – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
1960 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1979 – राजा महेन्द्र प्रताप – भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक
1988 – बृष भान – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1997 – आर. एन. मल्होत्रा – भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर
1999- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार
2000 – चिन्तामणी पानिग्रही – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
2010 – कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका।
2020 – इरफान खान – भारतीय हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस।
