आज ऑपरेशन सिंदूर की एक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को सम्मान देने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदल दी है। उन्होंने देशवासियों से भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं और उनकी सफलता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदल दी है। इस तस्वीर में काले रंग की पृष्ठभूमि पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शब्द और उसके ऊपर राष्ट्रीय ध्वज बना हुआ है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, सशस्त्र बलों ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। देश का प्रत्येक नागरिक उनके अदम्य साहस, अटूट संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व करता है।
