प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हुई पहली कैबिनेट बैठक के निर्णयों की सराहना की है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
श्री मोदी ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि राज्य के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा, जो विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है और उच्च गुणवत्ता वाली एवं किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करती है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि दोहरे इंजन वाली सरकार प्रमुख केंद्रीय योजनाओं का निर्बाध कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी।
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद कल हुई पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों में बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 45 दिनों के भीतर भूमि हस्तांतरित करना भी शामिल है।
राज्य सरकार ने केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत और केंद्र सरकार की कई अन्य पहलों को राज्य में लागू करने की भी घोषणा की।
