16 मई । सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) भारतीय अर्थव्यवस्था में ज्ञान और ज्ञान उत्पादों के योगदान को मापने के लिए तैयार किए गए फ्रेमवर्क पर प्रतिक्रिया एवं सुझाव आमंत्रित कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि परामर्श प्रक्रिया के तहत सभी हितधारकों और आम जनता से इस फ्रेमवर्क पर टिप्पणियां एवं सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
मंत्रालय ने आगे कहा कि अपनी प्रतिक्रिया 15 जून 2026 तक [email protected] और [email protected] पर भेजें, जिससे फ्रेमवर्क को जल्द अंतिम रूप देने में सहायता मिलेगी। यह प्रयास इस दिशा में एक नई पहल है और इसमें विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों के सहयोग की आवश्यकता है।
