16 मई । पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अमूर प्रजाति के दो बाज़ दक्षिण अफ्रीका से भारत होते हुए पूर्वी एशिया की तरफ अपनी वापसी की यात्रा पर निकल पड़े हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि सैटेलाइट टैग लगे इन पक्षियों ने सोमालिया से पूर्वी भारत तक लगभग 6 हजार किलोमीटर की उड़ान भरी।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संरक्षण पहल के अंतर्गत नवंबर, 2025 में मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के चियुलुआन में इन पक्षियों पर सैटेलाइट टैग लगाए गए थे।
उन्होंने बताया कि अलंग नाम की एक मादा बाज़, इस समय अरब सागर को पार करते हुए भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रही है। इसके लगभग तीन दिन में यात्रा पूरी करने की उम्मीद है।
