भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम एजेंसी ने अगले दो दिनों में हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तराखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भी अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, केरल, माहे और तेलंगाना में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान आज 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
