केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता में उनके विश्वास को दर्शाता है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने और परीक्षा सुधारों को मजबूत करने के अपने संकल्प को लगातार दोहराया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवा राष्ट्र की प्रगति के पीछे की प्रेरक शक्ति हैं और जो कोई भी उनके भविष्य को खतरे में डालने का प्रयास करेगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। श्री सिंधिया ने आगे कहा कि देश के युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
