कुब्रा सैत आज यानी कि 27 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर बात करते हैं उनके संघर्ष की और उस शुरुआत की जिसके जरिए उनके प्रोफेशनल करियर का आगाज हुआ. उस वक्त तो शायद कभी कुब्रा ने खुद भी नहीं सोचा होगा कि वह ग्लैमर इंडस्ट्री का सितारा बन जाएंगी. कुब्रा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर टीवी प्रेजेंटर, मॉडल काम कर रही हैं. वह रेडी, सुल्तान, गली बॉय, देवा, सन ऑफ सरदार 2 जैसी फिल्मों में नजर आईं. लेकिन उनकी शुरुआत कहां से हुई?
फिल्मों में आने से पहले क्या करती थीं कुब्रा?
कुब्रा सैत ने महज 13 साल की उम्र में शो होस्ट करना शुरू कर दिया था. साल 2005 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड मैनेजमेंट साइंसेस से फाइनैंस और मार्केटिंग में डिग्री लेने के बाद कुब्रा ने दुबई में अकाउंट मैनेजर के तौर पर अपना करियर शुरू किया. कुब्रा ने करीब तीन साल तक ये नौकरी की और इसके बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में आने का फैसला किया. कुब्रा की पहली फिल्म एक एमिराती फीचर फिल्म थी. सिटी ऑफ लाइफ नाम से इस फिल्म में कुब्रा का एक छोटा सा रोल था.
बॉलीवुड में कब हुई एंट्री ?
कुब्रा ने साल 2009 में अनीस बज्मी की फिल्म रेडी में एक सपोर्टिंग रोल से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली. इसमें कुब्रा एक नौकरानी के रोल में थीं लेकिन छोटे से किरदार में भी उन्हें पहचाना गया. कुब्रा के करियर की गाड़ी चल निकली रेडी के बाद वो जोड़ी ब्रेकर, आई लव न्यू यॉर्क, सुल्तान जैसी फिल्मों में दिखीं. ओटीटी पर भी ‘गोइंग वायरल प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘फोरप्ले’ जैसी सीरीज में नजर आईं लेकिन कुब्रा के लिए गेम चेंजर साबित हुई ‘सेक्रेड गेम्स’. कुब्रा इससे पहले काफी काम कर चुकी थीं लेकिन इस किरदार ने उन्हें लाइमलाइट दी. कुब्रा का कुकु वाला किरादर दर्शकों का दिल जीत गया. ट्रांसजेंडर किरदार में कुब्रा ने जो जान फूंकी उन्हें आज भी उस किरदार के लिए जानी जाती हैं.
कुब्रा सैत के रीसेंट प्रोजेक्ट?
कुब्रा सैत हाल में में वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई थीं. इसके अलावा ओटीटी पर बात करें तो वे MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे प्रकाश झा की वेब सीरीज संकल्प में नजर आई थीं. 10 एपिसोड की इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था.
