स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि असम में आई बाढ़ से तबाही के बाद सामान्य स्थिति बहाल होने में समय लगेगा। श्री नडडा ने असम-नागालैंड सीमा से लगे शिवसागर जिले के नेपालीखुटी क्षेत्र का दौरा किया।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ नाजिरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मैं राहत शिविरों, कृषि क्षेत्रों और आवासीय क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रभावित लोगों को केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता, पुनर्वास और मुआवजे सहित हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
असम में बाढ़ की स्थिति बिगडने से, छह और मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है और 14 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 1.6 लाख तक पहुंच गई है।
