विज्ञान Samsung गैलेक्सी फोन F55 5G आज भारत में देगा दस्तक Divya Chinta May 27, 2024 सैमसंग गैलेक्सी F55 5G आज लॉन्च के लिए तैयार है. कंपनी ने फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी कर दिया है, और यहां से पता चला है कि ये फोन वेगन लेदर फिनिश के साथ आएगा. फोन के टीज़र के साथ इसकी कीमत का भी हिंट दिया गया है. बैनर पर लिखा है कि इसकी कीमत 2X,999 रुपये से शुरू होग. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फोन को 30,000 रुपये से कम दाम पर लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को कहा गया है कि ये इस सेगमेंट का सबसे हल्का वेगन लेदर फोन होगा. लॉन्चिंग से पहले फोन के कलर का भी खुलासा हो गया है. फोन को अपरीकॉट क्रश और रेजिन ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किए जाने की बात कही गई है. फोन में कटिंग एज स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर मिलेगा और इसमें 12जीबी तक की रैम मिलने की बात कही गई है. इस सैमसंग फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट sAMOLED+ वाला डिस्प्ले मिलेगा. फोन में 12जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. पावर के लिए फोन 5000mAh की बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है, और ये 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. Samsung Galaxy F55 5G में FHD+ रेज़ोलूशन वाला 6.7 इंच का बड़ा सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की बात सामने आई है. ये फोन पंच-होल स्क्रीन और इसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा. ये फोन बैटरी बचाने और समय और अलर्ट दिखाने के लिए ऑलवेज-ऑन फीचर को भी सपोर्ट करेगा. कैसा हो सकता है कैमरा? कैमरे के तौर इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ पीछे की तरफ ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम होगा. मेन लेंस में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट होने की बात सामने आई है. सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. इसके कैमरे से 4K वीडियो शूट की जा सकेगी. Post navigation Previous 27 मई : सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी रामरक्खा का बलिदानNext आध्यात्मिक सशक्तीकरण ही वास्तविक सशक्तीकरण : राष्ट्रपति Related Stories AI आपकी जेब में: 5 तरीके जिनसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत में रोज़मर्रा की ज़िंदगी बदल रहा है विज्ञान AI आपकी जेब में: 5 तरीके जिनसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत में रोज़मर्रा की ज़िंदगी बदल रहा है November 6, 2026 वैश्विक AI निवेश में गिरावट से भारतीय बाजारों को मिल सकता है फायदा : उदय कोटक विज्ञान वैश्विक AI निवेश में गिरावट से भारतीय बाजारों को मिल सकता है फायदा : उदय कोटक November 5, 2026 भारत की डेटा सेंटर क्षमता में 2030 तक 5 गुना वृद्धि होने की संभावना है। विज्ञान भारत की डेटा सेंटर क्षमता में 2030 तक 5 गुना वृद्धि होने की संभावना है। November 3, 2026