पेमेंट ऐप फोनपे (Phone Pe) ने श्रद्धालुओं के लिए अपनी तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है। इसे ICICI लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ मिलकर पेश किया है।
यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो रही है। इस आयोजन में करोड़ों लोगों के पहुंचने का अनुमान है। महाकुंभ 2025 को लेकर हर स्तर पर तैयारी की जा रही है सैकड़ों की संख्या में नई ट्रेनें चलाई गई हैं। ऐप्स लॉन्च किए गए हैं, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। अब पेमेंट ऐप फोनपे (Phone Pe) ने श्रद्धालुओं के लिए अपनी तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च की है। इसे ICICI लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ मिलकर पेश किया है।
59 रुपये का इंश्योरेंस प्लान
रिपोर्ट्स के अनुसार, फोनपे (Phone Pe) ने 2 तरह के इंश्योरेंस प्लान उतारे हैं। पहला प्रति व्यक्ति 59 रुपये का प्लान है। यह उन लोगों के लिए है, जो ट्रेन या बस से यात्रा करने वाले हैं। दूसरा प्लान 99 रुपये प्रति व्यक्ति का है, जो डॉमेस्टिक
फ्लाइट का सफर करने वालों के लिए है।
इन इंश्योरेंस प्लान में कई तरह की कॉस्ट को कवर किया जाएगा जैसे- हॉस्पिटल में भर्ती होने का खर्च, डॉक्टर कंस्ल्टेशन, आउटपेशेंट ट्रीटमेंट, पर्सनल एक्सीडेंट कवर, ट्रिप कैंसिलेशन कवर, मिस्ड कनेक्टिंग फ्लाइट कवर आदि।
