बीजापुर, 28 मार्च। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में लगातार हो रहे मुठभेड़ से नक्सली बौखलाए हुए हैं। वे लगातार जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में नक्सलियाें ने सुरक्षाबलाें काे नुकसान पहुंचाने के लिए चेरपाल-पालनार में 45 किलो का आईईडी लगाया था, जिसे जवानों ने बरामद कर सुरक्षित तरीके से माैके पर ही विष्फाेट कर निष्क्रिय कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले में शुक्रवार काे सीआरपीएफ 222 वाहिनी के जवान पालनार कैंप से सर्चिंग अभियान पर निकले थे। अभियान से वापसी के दौरान 2 किमी की दूरी पर चेरपाल-पालनार मार्ग से 45 किलो आईईडी का कमांड स्वीच सिस्टम लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की टीम ने 45 किलो का आईईडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बड़ी साजिश रची थी, जिसे जवानाें ने सर्तकता एवं सूझबूझ से नक्सलियाें के नापाक इरादाें काे विफल कर दिया है।
