प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर ली जे-म्यांग को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत-कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को और अधिक विस्तारित और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।