प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा, “फौजा सिंह अपने अद्वितीय व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने तरीके के कारण असाधारण थे।” प्रधानमंत्री ने उन्हें अविश्वसनीय दृढ़ संकल्प वाला एक असाधारण एथलीट भी बताया और श्री सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
