प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि इस बल ने देश की सुरक्षा व्यवस्था में, विशेष रूप से आंतरिक सुरक्षा से जुड़े चुनौतीपूर्ण पहलुओं में, महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य, साहस और दृढ़ प्रतिबद्धता से अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने मानवीय चुनौतियों पर विजय पाने में उनके योगदान को सराहनीय बताया।
