संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र आज अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में पहली वार्षिक ट्राइडेंट व्याख्यान श्रृंखला का उद्घाटन करेगा। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान उद्घाटन व्याख्यान देंगे। व्याख्यान का विषय ‘भविष्य के युद्धक्षेत्र पर प्रभुत्व’ होगा।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मानव-मानव रहित टीमिंग’ पर ‘जनरल बिपिन रावत पेपर’ का विमोचन होगा, जिसमें भारत के पहले सीडीएस को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें आगे बताया गया है कि कार्यक्रम में वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व द्वारा विभिन्न विषयों पर संबोधन भी दिए जाएँगे, जिनमें भविष्य के युद्धों में भारतीय विरासत की शासन कला को आत्मसात करना और तीनों सेनाओं में सुधारों की तात्कालिकता शामिल है।
