भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल और तमिलनाडु के घाट इलाकों में कल तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी।
आज जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी यही मौसम रहेगा। देश के पूर्वी और मध्य भागों में, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम एजेंसी ने आज दिल्ली-एनसीआर में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
