राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, श्री सी.पी. राधाकृष्णन के पूर्ववर्ती जगदीप धनखड़, तथा अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, पीयूष गोयल और नितिन गडकरी सहित केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।
इस महीने की 9 तारीख को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में श्री राधाकृष्णन विजयी हुए। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने 452 वोट हासिल किए और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया।
