नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को कारगिल चौक से द्वारका सेक्टर 10 तक सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया।
इस मौके पर कमलजीत सहरावत ने कहा कि देश की एकता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को नमन करते हुए, सबने एकता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने जनता से अपील की कि सब उनके मार्ग पर चलते हुए, ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जीवन में उतारें।
इस अवसर पर मटियाला विधायक संदीप सहरावत, द्वारका से विधायक प्रद्युमन राजपूत और डीएम साउथ वेस्ट मेकला चैतन्य प्रसाद, सभी जिला, मंडल पदाधिकारी और बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
